देवघर, जून 16 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आम महोत्सव सह बाग़वानी मेला का आयोजन किया गया। जिप सदस्य राजीव कुमार व बीडीओ नीलम कुमारी ने लाभुकों को सम्मानित किया। बीडीओ नीलम कुमारी ने कहा कि सरकार आम बाग़वानी के लिए काफ़ी प्रयासरत है। किसान आम पौधे लगाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर मनरेगा बीपीओ अमित भगत, एटीएम हरेराम शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- तालझारी में भी आम उत्सव यह भी पढ़ें- आम महोत्सव सह बागवानी मेला आयोजित यह भी पढ़ें- महोत्सव 150 से अधिक किसानों ने किया आमों का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...