आम महोत्सव में जनपद के बागवान लगा सकेंगे स्टाल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के आम बागवानों और उत्पादकों के लिए खुशखबरी है। उद्यान विभाग की ओर से तीन से पांच जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आम महोत्सव होगा। इसमें जनपद के भी आम बागवानो को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यदि बागवान स्टाल लगाना चाहते हैं तो इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आम के बागों का पंजीकरण कराकर निर्यात को बढ़ाया जा सकता है। महोत्सव में देश विदेश के खरीददार निर्यातक और प्रोसेसिंग यूनिट के प्रतिनिधि जाएंगे। अपने जनपद में दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, आम्रपाली समेत विभिन्न प्रकार की बैराइटी का आम होता है। इन बैराइटी के आम को सीधे बाजार मिलेगा। इससे किसान को सीधे निर्यात के आर्डर मिलने की संभावना रहेगी। तीन दिन तक यह मेला चलेगा। यदि इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.