गढ़वा, जुलाई 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आम की खेती को लेकर जिले की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है। कभी पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले यहां के किसान अब बड़े पैमाने पर आम की बागवानी कर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले में आम के बगीचों का लगातार विस्तार हुआ है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। इस वर्ष बगीचों में आम की अच्छी पैदावार हुई है और किसानों के चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा है। जिले की जलवायु और मिट्टी आम की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है। इसी संभावना को देखते हुए कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया। तकनीकी मार्गदर्शन, पौधों की उपलब्धता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों ने बड़े पैमाने पर आम के पौधे लगाए। वर्षों की मेहनत के बाद...