आम बागवानी योजना में मनमानी की शिकायत
गिरडीह, मई 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। भाकपा माले के देवरी प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी ने भेलवाघाटी पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना में मनमाने तरीके से मजदूरों का आनलाइन डिमांड करवाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है। माले के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी ने शुक्रवार को देवरी में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि भेलवाघाटी पंचायत में मनरेगा के तहत क्रियान्वित बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत करीब दो दर्जन से अधिक योजनाओं में मनमाने तरीके से मजदूरों का ऑनलाइन डिमांड चलाया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों द्वारा धरातल पर अधिकांश योजनाओं में गड़बड़ी रहने की शिकायत की जा रही है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में सुस्ती बरतने पर मनरेगा पीओ के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक उन्होंने मामले में वरीय पदाधिकारी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.