गिरडीह, जनवरी 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के गुनियाथर पंचायत अंतर्गत हथगढ़ गांव में आम बागवानी में आग लग गई। जिससे बागवानी में लगाया हुआ दर्जनों आम व अन्य प्रजाति का पौधे जलकर राख हो गये। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में पीड़ित किसान चंदन ठाकुर ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत साल 2021-22 में आम बागवानी लगाया गया था। गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बागवानी में आग लगा दी गयी। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। तब तक बगीचे में लगा हुआ आम, शीशम, गम्हार, सागवान आदि के पेड़-पौधे जल कर नष्ट हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.