लोहरदगा, जून 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत जिले में आम बागवानी करनेवाले किसान इंटरक्रापिंग के जरिए डबल मुनाफा मनाएंगे। जिला प्रशासन और कृषि विज्ञान केन्द्र इन्हें जरूरी सुविधा और ट्रेनिंग देगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने गुरूवार को किस्को प्रखंड के जनवल गांव में किसान चमरू महतो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत आम बागवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फसलों की स्थिति, खेती की पद्धति एवं उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।उपायुक्त ने किसान से बातचीत करते हुए कृषि को अधिक लाभकारी बनाने हेतु की जा रही इंटरक्रॉपिंग खेती के मॉडल को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि इस खेती मॉडल को विकसित कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनाया जाए, ताकि अधिकाधिक किसा...