रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर, झारखंड इनकम टैक्स बार एसोसिएशन और झारखंड कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को आम बजट पर चर्चा हुई। बैठक में आयकर व जीएसटी से संबंधित संशोधनों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। अधिवक्ता महेंद्र चौधरी व चार्टर्ड अकाउंटेंट रघु कौशल ने आयकर संशोधनों पर प्रकाश डाला। वहीं, सीए आदित्य शाह व अधिवक्ता संजय गोयल ने जीएसटी संशोधनों पर विचार रखे। संजय ने कहा कि इस बजट में जीएसटी में बहुत अधिक बदलाव नहीं हुए हैं। लेकिन क्रेडिट नोट से संबंधित जो विवाद का बड़ा विषय था, उसमें सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब क्रेडिट नोट आसानी से जारी किया जा सकेगा। सीए रघु कौशल ने डायरेक्ट टैक्सेज पर कहा कि आयकर अधिनियम के सेक्शन 139 व 263 में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। अब सेक्शन 139(8 ए) के तहत अपडेटेड रिटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.