प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मंगलवार को रामबाग स्टेशन स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर मासिक बैठक हुई। बैठक में वित्त विधेयक वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाली और वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में पूर्ववत छूट की मांग उठाई गई। अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वर्ष 2026 का बजट वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों के लिए निराशाजनक रहा। सरकार की नीयत पेंशनरों को कुछ देने की नहीं बल्कि उन्हें जो पहले से मिल रहा है उसे भी छीन लेने की है। सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपनी मांगों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। वहीं योगेन्द्र कुमार पांडेय ने शीघ्र निर्णय लेने की बात प्रमुखता से उठाई। इस अवसर पर डीएन पांडेय, राजेश यादव, बीजेड खान, संजय मजूमदार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...