लखनऊ, जनवरी 31 -- - मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के मंत्री और पदाधिकारी गिनाएंगे बजट की खूबियां -प्रदेश भाजपा मुख्यालय सहित 2017 स्थानों पर आज एलईडी लगाकर होगा बजट का सीधा प्रसारण लखनऊ, विशेष संवाददाता वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन रमन जब रविवार को बजट पेश करेंगी तो यूपी में 2017 स्थानों पर बड़े स्क्रीन पर उसका सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर पार्टी के 98 संगठनात्मक जिलों और 1918 मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगेंगे। पार्टी ने देश के आम बजट को खास बनाने की रणनीति तय की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी बजट की खूबियां गिनाएंगे। यह मुहिम 10 फरवरी तक चलेगी। अगले 10 दिनों तक भाजपा की सरकार और संगठन केंद्रीय बजट की खासियतें अलग-...