अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़। ब्रज को बजट से त्वरित फायदा नहीं, लेकिन दूरगामी लाभ जरूर हैं। यहां महिलाओं से जुड़े करीब 150 स्वयं सहायता समूह को शी मार्ट बनाने का अवसर खुल गया है। इसके जरिए उनके उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। वहीं अलीगढ़ मंडल के चार जिलों में छात्राओं के लिए चार छात्रावास के निर्माण से करीब 10 हजार छात्राओं को लाभ मिलेगा। पशुपालन को लोन आधारित सब्सिडी मिलने से अलीगढ़ जनपद के डेढ़ लाख पशुपालकों को फायदा मिलेगा। यहां वर्ष 2020 के आंकड़ों के अनुसार करीब 20 लाख पशुओं की संख्या है। अलीगढ़ मेडिकल कालेज में कैंसर पीड़ितों के लिए दवाएं सस्ती होने से इलाज में राहत मिलेगी। अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज की एमएसएमई सेक्टर को उड़ान मिलने की संभावना है। वहीं अलीगढ़ नगर निगम 1000 करोड़ के सिंगल बांड पॉलिसी जारी करने में सफल रहता ...