सहरसा, मार्च 3 -- पतरघट, एक संवाददाता।प्रखंड के गोलमा पूर्वी पंचायत अंतर्गत तिलाठी वार्ड 13 में सोमवार की अहले सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 18 वर्षीय घनश्याम कुमार का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर आम की बगीचे में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीण जब सुबह बगीचे की ओर निकले तो उन्होंने शव को लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। पतरघट थानाध्यक्ष शशिकुमार कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।एसडीपीओ आलोक कुमार के पहुंचने तक मामला आत्महत्या या हत्या के बीच उलझा रहा। घटनास्थल को पुलिस ने घेराबंदी कर सुरक्षित किया और एसएफएल टीम को बुलाया गया। हुसैन अक्तर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने साक्ष्य संकलन किया। जांच के दौरान मृतक के पास से एक मोबाइल, माचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.