अमरोहा, मई 14 -- हसनपुर, संवाददाता। मंगलवार के बाद बुधवार को मौसम फिर बिगड़ गया। तेज हवा के संग बरसात से आम की फसल को खासा नुकसान हुआ। बागों में पेड़ों के नीचे आम के ढेर लग गए। अप्रैल के बाद मई माह में भी आंधी-बरसात से उत्पादक व बाग ठेकेदार चिंतित हैं। उद्यान विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय आम वृद्धि की हालत में है। हालांकि, आम की वृद्धि के संग ठंडल मजबूत हो रहा है लेकिन बुधवार सुबह हवा इतनी तेज थी कि ठंडल नहीं झेल सका। तमाम आम टूटकर जमीन पर गिर गया। पेड़ों के नीचे ढेर लग गए। आम उत्पादक अशरफ खां का कहना है कि आम का आकार ज्यादा बड़ा न होने की वजह से अभी मंडी में खरीदार नहीं हैं। लोग सिर्फ चटनी व खटाई के लिए ही आम खरीद रहे हैं। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि अप्रैल के बाद मई माह भी आम की फसल के लिए मुफीद नहीं हैं। मंगलवार व बुध...