नई दिल्ली, जुलाई 24 -- अचार भारतीय खाने की थाली का ऐसा हिस्सा है, जो साधारण भोजन को भी खास बना देता है। आम, नींबू और मिर्च का अचार तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन टमाटर का चटपटा अचार भी स्वाद में किसी से कम नहीं होता। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या ढेर सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपके घर में टमाटर ज्यादा हैं, तो उनसे यह स्वादिष्ट अचार बनाकर कई दिनों तक उसका आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।टमाटर का चटपटा अचार बनाने के लिए सामग्री पांच से छह पके हुए टमाटर दो बड़े चम्मच सरसों का तेल एक छोटा चम्मच राई आधा छोटा चम्मच मेथी दाना आधा छोटा चम्मच सौंफ एक चुटकी हींग एक छोटा चम्मच हल्दी एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक एक छोटा चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े (इच्छानुसार) एक बड़ा चम्मच सिरका य...