बिजनौर, जून 4 -- बिजनौर। थाना किरतपुर क्षेत्र के मोहल्ला लाडपुरा में बाग से आम तोड़ने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला लाडपुरा निवासी दिलशाद पुत्र सईद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अजहर अपने आम के बाग में फसल की देखभाल के लिए बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान अलीम, राजा पुत्रगण रईस तथा रईस निवासी मोहल्ला लाडपुरा वहां आम तोड़ने के लिए पहुंच गए। अजहर के आम तोड़ने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- किसान ने लगाया अभद्रता करने का आरोप मारपीट में अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौ...