आम तोड़ने से मना करने पर बागवान को पीटा
कौशाम्बी, मई 21 -- कोखराज के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव निवासी लईक अहमद पुत्र बकरीदी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को वह अपने आम की बाग में मौजूद था। इसी दौरान वहां पर गांव के ही नन्हें का लड़का आया और आम तोड़ने लगा। उसने मना किया तो वह वापस चला गया। कुछ देर बाद नन्हें, उसके लड़के मुस्ताक और अयान बाग आए। गाली-गलौज करते हुए उसको पीटना शुरू कर दिया। इससे उसको चोटें आई। आसपास मौजूद लोग भागकर आए तो किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस ने नन्हें व उसके लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.