भदोही, मई 20 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के कौरड़ गांव में मंगलवार शाम आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बच्चे बाग में आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आपस में कहासुनी शुरू हो गई।स्थानीय लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया, जिससे बड़ा विवाद होने से बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...