मिर्जापुर, मई 14 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी पटपरा गांव में बुधवार को आम तोड़ने के दौरान एक युवक आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। क्षेत्र के देवरी पटपरा गांव निवासी 19 वर्षीय सत्यम पुत्र मथुरा बुधवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। उसी पैर फिसलने से नीचे गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...