कौशाम्बी, मई 28 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत अजुहा निवासी एक युवक की गुरुवार को आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।अजुहा के वार्ड नंबर चार रसूलपुर मढ़ियामई मोहल्ले का 31 वर्षीय भीम सरोज पुत्र अमृत लाल गुरुवार को कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां गया था। दोपहर में वह वहीं मौनी बाबा की कुटी के पास ईंट भट्ठे के समीप स्थित आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। जिसके कारण उसके सिर पर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा ले गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...