फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- शमसाबाद। पसियापुर गांव निवासी रामवकील बटाई के खेत की देखभाल करते हैं। खेत में ही एक आम का पेड़ लगा है। गांव के ही एक दबंग युवक ने आम के पेड़ से आम तोड़ने लगा आरोप है जब उन्होंने आम तोड़ने से मना किया तो युवक ने धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। मारपीट की घटना से परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को थाने ले गए। घायल ने थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल वृद्ध का इलाज कराया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया मामले की जानकारी हुई है पीड़ित का मेडिकल कराया है और कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...