मधुबनी, जून 25 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में आम तोड़ने से मना करना एक पिता-पुत्र को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जितेंद्र कुमार ठाकुर ने आवेदन में बताया है कि 24 जून को वह अपने आम के बगीचे में गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गांव की रीता देवी का पुत्र पेड़ से आम तोड़ रहा है। जब उन्होंने आम तोड़ने से मना किया तो रीता देवी, दशरथ सदाय समेत सात लोगों ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में जितेंद्र कुमार ठाकुर तथा उनके पुत्र केशव कुमार ठाकुर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार प...