हजारीबाग, जून 3 -- बरकट्ठा। थाना क्षेत्र के कोसमा स्थित मलेशिया मोड़ के समीप करंट लगने से लखन प्रसाद (55) पिता माधो साव की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब मृतक लखन साव अपने भाई के साथ घर के परिसर में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ से सटे 11 हजार वोल्टेज तार में करंट पेड़ में प्रवाहित हो गया। इससे लखन साव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। घायल को आनन फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर फैलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों के मुताबिक मृतक लखन साव मृदुल भाषी, मिलनसार और समाजिक व्यक्ति थे। उनकी मौत से समाज को गहरी...