आम तोड़ने के विवाद में सात लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- उदयपुर। इलाके के बहादुरपुर (मुस्तफाबाद) निवासी राजकुमार व सुंदरलाल सरोज के बीच सोमवार को आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची ने मामले की छानबीन की। उदयपुर थाने के दरोगा घनश्याम यादव ने दोनों पक्ष के आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर पर एक पक्ष के राजकुमार सरोज, पत्नी चंद्रकली, दूसरे पक्ष की ऊषा पत्नी रंजीत सरोज, पप्पू, सुंदरलाल सरोज, राजकुमारी पत्नी सुंदरलाल व सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.