बस्ती, जून 2 -- पैकोलिया। थानाक्षेत्र के सुनसुन गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनसुन गांव निवासी पूजा तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर के सामने स्थित आम के पेड़ से फल तोड़ रही थी। इसी दौरान उनके पट्टीदार दिवाकर तिवारी, अनुपम तिवारी तथा शिवकुमारी वहां पहुंच गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने पेड़ को अपना बताते हुए गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- आम तोड़ते वक्त पति व पत्नी को मारापीटा पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा आम तोड़ने पर जान-माल की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर ...