मुंगेर, मई 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव में बगीचे से आम तोड़ने को लेकर उपजे विवाद में जमकर मारपीट की घटना में शासन गांव निवासी ललन यादव का पुत्र जितेंद्र कुमार जख्मी हो गया। जिसका इलाज परिजनों ने हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। जख्मी जितेंद्र कुमार ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर 7 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। अपने आवेदन में जितेंद्र कुमार ने बताया है मैं अपने बगीचे में आम की रखवाली कर रहा था तभी गांव के ही मुन्ना मंडल, वरुण मंडल, करण मंडल, बबलू मंडल, गौरव मंडल, नीतिश मंडल तथा रितेश मंडल बगीचे में घुस आया और पेड़ से आम तोड़ने लगा। यह भी पढ़ें- बगीचे से 20 हजार के आम लूटे, केस दर्ज उन लोगों को मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया।...