बांका, मई 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना समुखिया मोड़ स्थित पुलिस लाइन के समीप हुई, जहां आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की गिरकर मौत, गांव में मचा कोहराममृतक की पहचान मृतक की पहचान बांका थाना अंतर्गत बिशनपुर बैसा निवासी रामावतार सिंह का पुत्र रोहित कुमार(30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, रोहित रविवार को पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। नीचे गिरते समय उसका सिर पेड़ की मोटी शाखा से जोरदार तरीके से टकरा गया। चोट इत...