गोपालगंज, जून 21 -- गोपालगंज।मांझागढ़ थाने के लोहखरा गांव में रविवार की अहले सुबह आम तोड़ने का विरोध करने पर मां-बेटी समेत परिवार के छह लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट घटना का विवरण घटना के संबंध में मारपीट में जख्मी स्व. बिगु साह की पत्नी शीला देवी ने बताया कि वह गांव में स्थित बागीचे में 80 आम का पेड़ डाक बोलकर खरीदी है। जिसकी देख भाल के लिए वह बागीचे में शनिवार की रात सोई थी। रविवार की अहले सुबह पड़ोस के लोग उसके ख...