आम जीवन से जुड़े आविष्कारों के लिए पेरिस में पांच भारतीयों को सम्मान
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले नवाचारों के लिए पांच भारतीयों को पेरिस में प्रतिष्ठित पेरिस क्लब ऑफ इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हाल ही में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें भारत को एकमात्र अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था। हनी बी नेटवर्क के संस्थापक प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार इस पुरस्कार के लिए पांच भारतीयों का चयन हुआ। सभी पुरस्कार विजेता हनी बी नेटवर्क से जुड़े हैं और उनके नवाचार समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उपयोगी साबित हुए हैं।
पुरस्कार विजेताओं की सूची जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और नगालैंड जैसे हिमालयी क्षेत्रों के पारंपरिक ज्ञान पर आधारित हर्बल उत्पाद विकसित करने वाली डॉ. अनामिका डे और उनकी टीम को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.