रांची, जनवरी 4 -- रांची। आम जनता हेल्पलाइन के तत्वावधान में रविवार को हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसिया तंजीम स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 68 फुटबॉल खिलाड़ी, अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम, एमएम राही और मोटिवेशनल स्टूडेंट जैन अकदस हैदर विशेष रूप से शामिल रहे। समारोह के दौरान हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी देव प्रधान, फिरोज जिलानी, एजाज गद्दी, अतीकुर्रहमान, खालिद उमर, फैयाज गद्दी, इमरान बाबू और मेराज गद्दी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने खिलाड़ियों और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...