सराईकेला, सितम्बर 1 -- सरायकेला। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामाशंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से एलडीएम कार्यालय में स्थायी लोक अदालत के संचालन, कार्य प्रणाली एवं उपयोगिता विषय पर एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज ने की। इस विधिक शिविर में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों, आम जनता और बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते सचिव तौसीफ मेराज ने सामान्य लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत के बीच के अंतर, दोनों की कार्य प्रणाली और उनके महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालतें विशेष रूप से बिजली, पानी, परिवहन जैसी ल...