वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। साहित्यकार डॉ.सुधाकर मिश्र के काव्य-संग्रह 'अटल गाथा एवं अन्य रचनाएं' का लोकार्पण रविवार को हुआ। मुड़ैला स्थित 'कविताम्बरा' परिसर में समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.राघवेन्द्र नारायण सिंह रहे। इस दौरान कवियों ने काव्य पाठ भी किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. सुधाकर मिश्र अलौकिक कवि के रूप में विख्यात हैं। कवि का जीवन संघर्ष से भरा रहा है इसलिए उन्होंने आदमी को बहुत नजदीक से देखा। उनकी कविताएं संवेदना से भरी हैं। अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश एवं साहित्यकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार ने की। उन्होंने कहा कि कवि की रचना-प्रक्रिया में उसका व्यक्तित्व झलकता है। प्रस्तुत संग्रह की कविताएं अत्यंत सहज रूप में जीवन के विविध संदर्भों को प्रस्तुत करती हैं। यह भी पढ़ें- आदर्श काव्य सरिता का आयोजन खोजवां आदर्श पुस्तकालय में हु...