मुंगेर, जून 10 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आम-चूड़ा खाने के बाद 66 वर्षीय बुजुर्ग सामंत कुमार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धरहरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग का स्टमक वॉश कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, किसी विषैले पदार्थ के सेवन के कारण यह स्थिति हुई है। इस घटना के बाद पीड़ित की पत्नी अंजुमा देवी ने अपनी पुत्रवधू पूजा पर खाने में विषैला पदार्थ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र प्रियरंजन रेलवे कारखाना में कार्यरत है और उसका पत...