औरंगाबाद, जनवरी 3 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा निवासी वासुदेव यादव ने कुटुंबा प्रखंड के सिमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर जमीन बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार उनके पूर्व परिचित देव थाना क्षेत्र के दोसमा निवासी आरपी रजक और सिमरा थाना क्षेत्र के बसडीहा निवासी शिवपूजन रजक ने सिमरा थाना क्षेत्र के मनसारा में मकान निर्मित भूमि दिखाकर उसकी बिक्री की बात कही और जमीन की प्रकृति पूरी तरह सही बताई। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री कराकर उनसे कुल पांच लाख 11 हजार रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि उक्त जमीन आम गैरमजरूआ है। पीड़ित का कहना है कि पैसा वापस मांगने पर आरोपी झगड़ा करने पर उतारू हो गए और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। प्राथमिकी में आरपी रजक और शिवपूजन रजक के अलावा पहचानकर्ता मनसारा निवासी दिनेश राम, इसी गांव ...