नई दिल्ली, मई 28 -- Mango Ice Cream Recipe: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर नई-नई और आसान रेसिपी शेयर करती रहती हैं। गर्मियों के मौसम को खास बनाने के लिए उन्होंने समर स्पेशल मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी बताई है, जिसे सिर्फ 3 चीजों की मदद से घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी बाजार जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और न ही बहुत सारे सामान की जरूरत पड़ती है। आम का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को आम से बनी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खूब पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं शेफ पंकज भदौरिया की आसान और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम रेसिपी।क्या-क्या चाहिए मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए आपको बस 3 चीजें च...