हाजीपुर, मार्च 20 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में आम के बागों में मंजर देख एक बार फिर किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है। आम में टिकोले भी लगने शुरू हो गए हैं। इसके साथ आम के मंजर पर मधुआ कीट का प्रकोप भी दिखने लगा है। इससे किसान परेशान हैं। आम के मंजरों पर दहिया कीट, पाउडरी मिल्ड, एन्थ्रैकनोज जैसे कीट का प्रकोप जारी है। बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने अनुशंसित दवा के छिड़काव की सलाह दी है। मंजर पर कीट का प्रकोप बढ़ने से फल उत्पादन में गिरावट की आशंका है। मंजर काले होकर जमीन पर गिर रहे हैं। मौसम की वजह से भी ऐसी समस्या हुई है। शुक्रवार की बारिश के बाद कीट के प्रभाव कुछ कम होने की उम्मीद है। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर फ्रुट्स केन्द्र के उद्यान पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जो किसान आम के मंजर निकलने से पहले ...