सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। इन दिनों आम के बगीचों में मंजर की बहार छाई हुई है। पेड़ों पर लदे घने और स्वस्थ मंजर को देखकर किसानों भी खुश दिख रहे हैं। मंजर को लेकर किसानों के बीच इस वर्ष आम के बंपर पैदावार की उम्मीद जग रही है। किसानों का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में आम के पेड़ों पर अधिक मंजर आए हैं। आगे यदि मौसम साथ देगा और आंधी-तूफान से नुकसान नहीं हुआ, तो इस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावना है। वहीं किसानों ने बताया कि जब जब आम के पेड़ों में ज्यादा मंजर लगती है तब तब आंधी तूफान आने की संभावना भी बनी रहती है। इन सब के बीच पेड़ों पर मंजर देख किसान में खुशी देखी जा रही है। इस साल आम के पेड़ में आए बेहतर मंजर को देख किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। मंजर से लदे आम के पौधों को देख कर किसानों को यह उम्मीद है कि इस ...