कोडरमा, फरवरी 26 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड इन दिनों आम के पेड़ों पर आए पीले-पीले मंजरों की खुशबू से महक उठा है। बसंत के आगमन के साथ ही बाग-बगीचों में आम्र-मंजर की सुगंध वातावरण को सुरभित कर रही है। हर डाल पर निकले मंजर न केवल बगीचों की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी अच्छी फसल की उम्मीद जगा रहे हैं। सरकार द्वारा संचालित आम बागवानी योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों आम के बागान तैयार हो चुके हैं। कई बागानों में पेड़ अब बड़े और फल देने योग्य हो गए हैं। इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले समय में सतगावां भी आम उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना सकता है और यहां के आम की मिठास दूर-दूर तक पहुंचेगी। बाग-बगीचों में कोयल की कूक और पेड़ों पर नई पत्तियों की हरियाली मन को मो...