हल्द्वानी, जून 12 -- भारतीय आमों पर सख्ती के बाद नेपाल की सरकार ने भारत को एक और झटका दिया है। अब भारतीय सब्जियों पर भी रोक लगा दी है। इस नए प्रतिबंध से कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। इसी तरह भारत ने भी चीनी निर्यात पर प्रतिबंध सितंबर महीने तक बढ़ा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से रोजाना 50 लाख से ज्यादा नुकसान का अनुमान है। नेपाल सरकार ने अपने देश में पर्याप्त उत्पादन होने का हवाला देते हुए भारत से होने वाली फल और सब्जियों की सप्लाई पर अचानक रोक लगा दी है। इससे टनकपुर और बनबसा समेत पिथौरागढ़ के व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया, करीब एक हफ्ते से सब्जियों के साथ आम और लीची समेत अन्य फलों को भी बॉर्डर पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया कि पीलीभीत और बरेली मंडी से बनबसा तक फ...