लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। माल कस्बा निवासी मजदूर रिंकू गौतम(22)का शव सोमवार सुबह गांव के पास आम के बाग में फंदे से लटका मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने रिंकू को पेड़ से गमछे के सहारे लटका देखा। रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर माल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...