उन्नाव, मार्च 6 -- मोहान, संवाददाता। थाना क्षेत्र निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दूर आम के बाग में पेड़ शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा मोहान के पकरा मोहल्ला निवासी मुकेश राठौर 32 पुत्र कल्लू का शव घर से 300 मीटर बस्ती के बाहर हलवाई गडहैय्या तालाब के पास आम के पेड़ में गुरुवार शाम शर्ट के फंदे से लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार कर परिजनों से पूंछतांछ की। जिसमें मृतक के भाई ने बताया कि नशे का आदी था। दोपहर में घर से निकला था। मौत से मृतक की पत्नी रानी समेत अन्य परिजन शोक में डूबे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...