रुडकी, अप्रैल 14 -- चुड़ियाला मार्ग पर खेलपुर गांव के पास सोमवार रात अज्ञात लोगों ने फलदार आम के करीब 50 हरे-भरे पेड़ों को काट डाले। सबूत मिटाने के लिए खेत की जुताई भी कर दी। मंगलवार सुबह लोगों को इसका पता चला। सूचना मिलने पर उद्यान और वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला मार्ग पर खेलपुर गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार रात में आम के बाग पर आरी चला दी। सुबह जब ग्रामीणों ने बाग खाली देखा, तो घटना का पता चला। आरोपियों ने न केवल पेड़ों को काटा, बल्कि सबूत मिटाने के उद्देश्य से खेत की जुताई भी कर दी। यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ों पर चला आरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...