बदायूं, मार्च 25 -- बदायूं। अलापुर क्षेत्र के सखानूं गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय चौकीदार शाने रजा पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गुरुवार सुबह परिजन जब उनके लिए खाना लेकर बाग पहुंचे, तो शाने रजा चारपाई पर खून से लथपथ घायल अवस्था में मिले। सखानूं के वार्ड नंबर पांच में रहने वाले शाने रजा पुत्र मकबूल रजा ने गांव निवासी आमिर से दो साल के लिए आम का बाग पेशगी पर लिया था। वे नहीं रहकर उसकी निगरानी कर रहे थे। शाने रजा अविवाहित थे और इसी बाग की फसल से अपना जीवन यापन करते थे। घायल अवस्था में मिलने पर परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना अलापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार को निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की...