बलरामपुर, मार्च 10 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही क्षेत्र के आम के बागों में बौर आने लगे हैं। बागों में आम के पेड़ बौर से लदे दिखाई दे रहे हैं, जिससे बागवानी करने वाले किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार जिले में आम के पेड़ों पर अच्छी मात्रा में बौर आने से बेहतर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। बागवान राम दुलारे, सलमान और जैनब ने आदि बताया कि आम के बौर की सुरक्षा और बेहतर विकास के लिए समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इससे कीट और रोगों से बचाव हो सकेगा तथा फसल को नुकसान नहीं होगा। कृषि वैज्ञानिक राधे श्याम श्रीवास्तव के अनुसार आम के बौर को सबसे अधिक नुकसान पूरवा हवा चलने से होता है। इसके अलावा बौर के समय बारिश होने पर भी काफी क्षति हो सकती है। उन्होंने बताया कि बागवानों को फसल की सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.