झांसी, मार्च 19 -- आम के बागों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उनकी देखभाल करनी होगी। बेहतर गुणवत्ता की फसल के लिए बाग वालों को बेहतर गुणवत्ता के टिप्स अपनाने होंगे। हानिकारक कीटों से बचाव करना बेहद जरूरी होगी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कृषक भाइयों को आम के बागों की देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के प्रथम पक्ष तक बागों का समुचित प्रबंधन करके उच्च गुणवत्ता युक्त आम की फसल प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने बताया कि इस अवधि में फलों का प्रारंभिक विकास, फल गिरने से रोकथाम, बढ़ते तापमान से सुरक्षा तथा हानिकारक कीटों से बचाव अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ एवं बड़े फलों के लिए पोषक तत्व प्रबंधन और जल प्रबंधन की व...