आम के बगीचे में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
हाजीपुर, मई 9 -- महनार। सं.सू. महनार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार की सुबह आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गोरिगामा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी सत्तन पासवान के 24 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि छोटू कुमार टेंट हाउस में काम करता था और शुक्रवार को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने गया था। स्वजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब दो बजे उसने अपनी पत्नी निशा से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने मरने की बात कही थी, जिसके बाद पत्नी और परिवार के लोग घबरा गए। परिजनों ने लगातार फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद रातभर उसकी तलाश की जाती रही। शनिवार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.