आम के बंगले में विराजे ठाकुर राधाबल्लभ लाल
मथुरा, जून 8 -- पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत अठखंभा स्थित प्राचीन ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में रविवार को विशेष रूप से आम (फल) का भव्य बंगला सजाया गया। सैंकड़ों किलो आमों से निर्मित इस आकर्षक बंगले में विराजमान ठाकुर राधाबल्लभ लाल के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर प्रांगण दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा और ठाकुरजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। इस पावन माह में ठाकुरजी की विभिन्न मनोरथ सेवाएं और उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अशोक नगर देवालय परिसर में श्रीकृष्ण झूला उत्सव की धूम आम का बंगला सेवा भी उन्हीं विशेष सेवाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य भक्तों को दिव्य रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.