रायबरेली, अप्रैल 11 -- बछरावां,संवाददाता। थाने की थुलेंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अर्पित कुमार पुत्र रामबहादुर का शनिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित नहरिया के किनारे आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो इसकी सूचना उसके परिजन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ...