कानपुर, अप्रैल 1 -- डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कपासी गांव निवासी अधेड़ ने बुधवार दोपहर में गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपासी गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार मजदूरी करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण अक्सर उसका विवाद परिजनों ने होता रहता था। बुधवार को नशे की हालत में घर में विवाद के बाद वह खेतों की ओर गया था। वहां उसने खेत में खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से निकले लोगों ने उसको फांसी पर लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। पति की मौत से उसकी पत्नी गीता बेहाल हो गई। जब म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.