औरैया, मार्च 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारेपुर में एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम बारेपुर निवासी 19 वर्षीय नितिन उर्फ पूरन यादव पुत्र प्रदीप कुमार ने गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर फौती सूचना दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...