चतरा, जून 26 -- लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के रिमी गांव में गुरूवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय महेश भुइयां की पुत्री थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी गुरुवार को करीब तीन बजे अपने घर के पास स्थित आम के पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...