बाराबंकी, मार्च 6 -- सआदतगंज। फलों का राजा कहे जाने वाले आम के पेड़ों पर बौर के लदान को देखकर बाग मालिक व आमजन काफी खुश नजर आ रहे हैं। बागवानों को उम्मीद है कि इस बार भी आम की फसल काफी अच्छी होगी और उससे मोटा मुनाफा कमाया जा सकेगा। बागवानी के जानकारों का कहना है कि अच्छी आम की फसल के लिए उचित प्रबंधन, सिंचाई और दवाओं का छिड़काव समय-समय पर बौर बचाना पहली प्राथमिकता है। जिले में विभिन्न प्रजातियों की आम की बाग 14 हजार हेक्टेयर में लगी है। जिले से हुस्नआरा व याकुति आम की आपूर्ति अमेरिका, दुबई और सउदी अरब आदि देशों में भारी मात्रा में होगी है। मसौली क्षेत्र में आम की बहुतायत बागें हैं। बड़ागांव, भयारा, बिन्दौरा, टेरासानी, बांसा, मसौली मैंगो बेल्ट से मशहूर है। इसके साथ अन्य स्थानों पर भी आम की तमाम बाग हैं। बसंत ऋतु के आगमन के बाद से ही आम के देश...